फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिर घंटा-घड़ियाल से गूंजने लगे। कांवरियों समेत अन्य श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिवालयों के बाहर कतार में लग गए थे। भीड़ को देखते हुए भोर में ही दर्शन पूजन के लिए मंदिर खोल दिए गए। दिन में बारिश के बीच भक्तों ने कतार लगाकर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
विज्ञापन

जलालपुर: क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को भोर में पट खुलते ही मंदिर हरहर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। कतार में कांवरिया समेत महिला व पुरुषों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। मन्दिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वर्दी व सादे वेष में पुलिस तथा एलआईयू के लोग के मौजूद रहे। सुरक्षा के बावजूद चैन स्नेचरों ने गर्भगृह में भीड़ का फायदा उठाते हुए 9 महिलाओं का चेन काट लिया। निर्मला निवासी मझगवां, मीरा देवी भवनाथपुर, आकांक्षा दुबेपुर, रिंकी मौर्य प्रधानपुर, अनीता जायसवाल फूलपुर, रेनू सिंह गजोखर, उषा देवी बड़ागांव वाराणसी, बचना देवी की चेन काट ली। क्षेत्राधिकारी केराकत राजेंद्र सिंह ने बताया कि कैमरा के माध्यम से कुछ महिलाओं को चिन्हित किया गया है। दिखाई देने पर गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ लोगों से सक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का रेला लगा रहा। कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे थे। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष दर्शनार्थी सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचे। भक्तों ने भगवान को दूध, भांग, धतूर, माला, फू ल, बेलपत्र आदि चढ़ा कर पूजा अर्चना की। दिनभर मंदिर परिसर हरहर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

खुटहन: जीवन जागृत सेवा संगठन की ओर से खुटहन में भंडारा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। गायक सूरज तिवारी ने बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है, जय हो भोले जय भंडारी सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। गायक शिवनंदन मौर्या ने एक बिनती मेरी सुन लो ए डमरू वाले बाबा और मंतोष पाण्डेय ने माँ गंगा के पावन तट पर बसा है मथुरा काशी व बम बम बोल रहा है काशी सुनाकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके अलावा त्रिकौलिया गांव में बिजय बहादुर व सौरइया गांव में रामभुवन गुप्ता ने आयोजन किया गया। इस मौके पर राजीव यादव, लक्ष्मीकांत यादव, सुशील यादव, नरेन्द्र यादव, विवेक, वीरेन्द्र, गुलाब उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
सिकरारा: क्षेत्र के शिवालय सावन के तीसरे सोमवार को कांवरियों से पटे रहे। हर तरफ केसरिया रंग के पहनावे में लोग हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे थे। अजोशी धाम में भोर से ही घंटा घटियाल की आवाज से हर हर बम बम का जयकारा गूंजने लगा। हीरापुर के लम्बोदर नाथ, बिसांवा के विश्वेशरनाथ, देवपुर के देवनाथ, पावर हाउस के शक्तेश्वर नाथ आदि शिवालयों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक किए।
केराकत: क्षेत्र के मंदिरो पर पूजा अर्चना करने वालों का सुबह से तांता लगा रहा। सिहौली में गोमती नदी के किनारे स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तो का तांता लगा रहा। नगर स्थित कालीजी मन्दिर में चढ़ावा चढ़ाने वालों की भीड़ रही। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें