फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ली कंपनी ने जीता आल ओवर चैंपियनशिप शिल्ड

विज्ञापन
‌हुआ सम्मान
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बलरामपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 98 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल पवन मेहरोत्रा के निर्देशन शिविर चल रहा है। टीडी कालेज परिसर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी निदेशालय से चयनित बटालियन के पांच बेस्ट कैडेटों को एनसीसी द्वारा प्रदत्त धनराशि कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को प्रदान कर सम्मानित किया। निशाने बाजी, बालीबाल, ड्रील, पायलट, बीएचएमएसीएच और कल्चरल कार्यक्रम के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आल ओवर चैंपियनशिप की शिल्ड चार्ली कंपनी को प्रदान की गई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत कीर्ति तिवारी की सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत से हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय की इस्मिता, आकांक्षा, प्रिया, कामना और शोधिता मौर्या का समूह नृत्य सराहा गया। खुदौली की ललिता और कचगांव की अनुष्का ने हरियाणवी गीत पर मोहक नृत्य पेश किया। टीडी इंटर कालेज की रोशनी दुबे ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर वाहबाही लूटी। टीडी डिग्री कालेज की मीनाक्षी व अनुराधा ने ब्रज नृत्य में प्रस्तुत किया। रतनूपुर के अनिल तथा जंघई के सूरज यादव ने हुनर दिखाया। एनसीसी का नशा प्रह्सन देख सभी लोटपोट हो गए। अनामिका ने ऐ मेरे वतन के लोगों और अमीषा ने कजरी सुनाकर सावन की याद ताजा कर दिया। अरुण निषाद के ब्रेक डांस पर लोग झूम उठे। मुख्य अतिथि टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कैडेटों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की। संचालन एनसीसी आफि सर मुरली पाल एवं कैडेट शिवानी शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने कैडेटों प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर मेजर रमेश मणि त्रिपाठी, मेजर पीपी सिंह, मेजर एसएन सिंह, मेजर आरपी सिंह, लेफ्टिनेंट डा. रजनीश सिंह, डा. डीआर सिंह, मुख्य अनुशास्ता डा. आलोक सिंह, मनमोहन सिंह, शिवशंकर मिश्र, वीके सिंह, सूबेदार मेजर जिले सिंह आदि उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें