महराजगंज। विधायक रमेशचन्द मिश्र ने रविवार को भटपुरा पावर हाउस पर विद्युत सप्लाई हेतु लगाई गई बैकुम सर्विस ब्रेकर पैनल का उद्धाटन किया।
उन्होंने कहा कि पहले तेलयुक्त ब्रेकर से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। जिससे किसी भी समय घटना घट जाती थी। विद्युत आपूर्ति कहीं बाधित होने पर शट डाउन स्वयं नही होता था। लेकिन अब यह पैनल लग जाने से 11 हजार बोल्ट विद्युत सप्लाई कहीं बाधित होगी तो वह स्वयं अपने आप शट डाउन हो जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार बीपीएल लोगो को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। भाजपा की केद्रं व राज्य सरकार सबका साथ सबका बिकास के नारे को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि तुरंत मुफ्त में कनेक्शन करा लीजिये। इस दौरान जुटी भीड में से कुछ लोगो ने प्राइवेट कर्मी द्वारा पैसा लेकर लाईन फाल्ट बनाने की बात कही। जिस पर विधायक ने कहा कि जल्द ही 45 हजार नई नियुक्ति की जाएगी। जिससे यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर अवर अभियंता जमील, रोशन, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, रमेश मिश्रा, अशोक, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)