घनश्यामपुर। ग्राम विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। इसके लिए विकास का एजेंडा तय करते हुए कार्रवाई की जाए। ये बातें बदलापुर ब्लाक के बीडीओ पीसी यादव ने शुक्त्रस्वार को ब्लाक सभागार में हुई समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों और रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि राज्य एवं चौदहवें वित्त से कराए गए विकास कार्यों की अपलोडिंग 95 में सिर्फ 55 गांवों में ही कराई जा सकी है। जिन ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अपलोड नहीं हो पाए हैं। वे तीन दिन के भीतर कंप्यूटर पर अपलोड करा दें। रोजगार सेवकों को मनरेगा योजना के तहत गांव में कराए गए कार्यों की फोटो करा कर जिओ टैगिंग कराएं। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें वन विभाग की नर्सरी से पौधे खरीद कर एक सप्ताह के भीतर ग्रामपंचायतों में पौधरोपण करा कराएं। बैठक में गणेशमणि त्रिपाठी, दुर्गेश तिवारी, संगमलाल मिश्र, अनूप सिंह, निशा यादव, रणजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह व अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे । (ब्यूरो)