फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तीन दिन और जूझना होगा बिजली की समस्या से 19-36-20

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बदलापुर समेत अन्य इलाकों के लोगों को अभी तीन दिन तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा। अनपरा की दो इकाइयों का ग्रिड फेल होने के कारण बिजली का संकट पैदा हो गया है। विद्युत आपूर्ति की लड़खड़ाई व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विजली की चरमराई व्यवस्था के लिए पावर कार्पोरेशन के महा प्रबंधक समेत अन्य उच्चधिकारियों और ऊर्जा मंत्री से भी बात की। उन्होंने कहा है कि बदलापुर समेत जिले के अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने की वजह अनपरा की दो इकाइयों की ग्रिड फेल होना है। ग्रिड फेल होने के चलते बिजली की मेन सप्लाई बाधित है। इसको ठीक होने में तीन दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ बदलापुर ही नही पूरे प्रदेश की है। सभी जगह बिजली की कटौती हो रही है। सरकार इससे निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। सरकार का लक्ष्य 2018 तक समूचे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करना है। इस पर कार्य तेजी से चल रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें