जौनपुर। सावन माह के तेरस के मौके पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए एक दिन पहले गुरुवार को ही कांवरियों की भीड़ जमा हो गई। सुजनगंज स्थित गौरीशंकर धाम पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर की तरफ से सुजानगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को गुरुवार को सुबह से ही रोक दिया गया है। बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार शिवालयों में शुक्त्रस्वार को तेरस के दिन जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ को देखते हुए जौनपुर से इलाहाबाद जाने वाली रोडवेज बसों समेत सभी बड़े वाहनों को मछलीशहर से ही जंघई के रास्ते मोड़ दिया जा रहा है। बड़े वाहनो को जंघई से होते हुए वारी, बरना के रास्ते फूलपुर से इलाहाबाद के लिए निकाला जा रहा है। सुजानगंज में गौरीशंकर मन्दिर में तेरस का जलाभिषेक करने के लिये प्रयाग से गंगा जल लेकर स्थानीय कांवरियों की भारी भीड़ आती है। कांवरिये की भीड़ तेरस को लाखों की संख्या में जलाभिषेक करोगी। मछलीशहर से मुंगराबादशाहपुर जाने वाले यात्रियों को मात्र छोटे वाहनों का ही सहारा है।
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर से सुजानगंज मुंगराबादशाहपुर इलाहाबाद मार्ग पर गुरुवार की सुबह से ही बड़े वाहनों के संचालन रोक दिया गया है। पुलिस ने इंदिरा चौक पर वैरीकेटिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया है। बदलापुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को सिंगरामऊ के रास्ते गुजरना पड़ रहा है।