जलालपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों की बनी सूची में ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि 2011 की सूची में दोनों गांव से मिलाकर मात्र 6 लोगों को पात्र बनाया गया है। जिसमें भवनाथपुर व खालिसपुर कला ग्राम पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष ने पूर्व ग्राम प्रधान उषा राजभर के नेतृत्व में ग्रामीणो के साथ बीडीओ को ज्ञापन दिया। जिसमें 30 अनुसूचित जाति, 20 पिछडा वर्ग के लाभार्थियों की सूची सम्मिलित करने की मांग की। इस मौके पर विजय लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, आशा देवी, सीमा, सीता, पुष्पा, कुसुम लता, मीना, शीला, हीरावती, राजेश, अरविन्द, प्रदीप, भगेलू, रामप्रसाद, विकास आदि शामिल थे।