घनश्यामपुर। लेखपाल संघ की तहसील बदलापुर इकाई के पदाधिकारियों ने साथी के निलंबन की वापसी बदलापुर के एसडीएम के स्थानान्तरण की मांग को लेकर बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। संबद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लेखपाल लालमनि को किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना कृषि आवास तथा वृक्षारोपण के लिए आवंटित जमीन का बैकडेट में अमलदरामद कर दिया था। जिसके कारण एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने निलंबिंत कर दिया था। इस मौके पर रामनारायण यादव, रुक्मिणी, सोनी सिंह, सीमा पटेल, जनार्दन मिश्र, शैलेन्द्र मिश्रा, लालचंद पाण्डेय, लालचन्द गौतम, कल्पनाथ यादव, सुशील श्रीवास्तव तथा अखिलेश यादव मौजूद थे।