जौनपुर। नगर क्षेत्र के जिन राशन कार्ड धारको का आधार नंबर ई-पास मशीन में नहीं फीड हो पाया है। ऐसे राशन कार्ड धारकों को जुलाई माह का खाद्यान्न 19 व 20 जुलाई को नगर क्षेत्र में विशेष राशन वितरण कैंप का आयोजन कर वितरित किया जाएगा। राशन कार्ड धारकों को पूर्ति निरीक्षकों की उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ई-पास मशीन में अभी कई नगर क्षेत्र के जिन राशन कार्ड धारकों का आधान नंबर फीड नहीं हो पाया है। जिससे वे राशन कार्ड पाने से वंचित हो गए। ऐसे राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण कराने के लिए 19 जुलाई से दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दे दिया गया है।