जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव में 27 कर्मचारियों के भाग्य का फैसला बुधवार को होगा। 415 कर्मचारी इन प्रत्याशियों का चयन करेंगे। शैक्षणिक मीटिंग हाल में चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान दो बजे तक चलेगा। तीन बजे से मतों की गिनती का काम शुरू होगा।
चुनाव अधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अमलदार यादव, श्याम त्रिपाठी और रामजी सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए शहनवाज खांन, धीरज कुमार श्रीवास्तव और साधना मिश्रा, महामंत्री पद के लिए डा. स्वतंत्र कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह और राधेमोहन यादव, संयुक्त महामंत्री पद के लिए भरत कुंवर सिंह, और शंभूशरण ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार श्रीवास्तव (बंटी), सैय्यद मोहम्मद इमाम ने पर्चा दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अखिलेश यादव, धर्मेद्र कुमार, छत्रपाल यादव, निशा श्रीवास्तव, पुष्पलता त्रिपाठी, राजेश राम, राकेश मौर्या, रामनाथ राम, रामजश मिश्र, सत्यराम यादव और समशाद अली चुनाव मैदान में है। चुनाव में सहयोग के लिए डा. प्रवीण सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. इंद्रेश कुमार गंगवार और डा. अवध बिहारी सिंह लगाए गए हैं।