जौनपुर। जिला अस्पताल में व्याप्त कमियों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक साैंपा। जिसमें आपरेशन के नाम सुविधा शुल्क मांगने व बाहर से दवाईयां लिखे जाने आदि की शिकायत की। साथ ही शीघ्र शिकायतों को दूर करने की मांग की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिला अस्पताल में बिचौलियों की भरमार है। उनके द्वारा भेजे गए मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर लिया जाता है। जिससे अन्य मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मरीजों को दवा बाहर से लिखी जा रही है। वहीं आपरेशन आदि मामलों में सुविश शुल्क भी लिया जाता है। पत्रक देने वालों अभिषेक विश्वकर्मा, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद बेलाल, सर्वेश चौरसिया व विक्की अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।