मछलीशहर । विभिन्न मांगों को लेकर पांच जून से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल सोमवार को एसडीएम से वार्ता करने के बाद समाप्त हो गई। वार्ता के बाद प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच सहमति बनने पर सशर्त हड़ताल समाप्त हो गई।
वकीलों ने प्रार्थनापत्रों में स्पीकिंग आर्डर, वरासत, आदेशों की फीडिंग, मालिकान, दफा 24 की पैमाइश, तहसीलदार न्यायालय की कार्यप्रणाली सुधारने व राजस्व निरीक्षकों की घूसखोरी पर अंकुश लगाने आदि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 23 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा। 25 दिन तक चले हड़ताल के बाद सोमवार को उपजिलाधिकारी व कार्यवाहक तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ला ने वकीलों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता किया। इस दौरान सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, अशोक कुमार श्रीवास्तव, आरपी सिंह व महामंत्री शिव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।