फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीली बर्फी खाने से आठ बीमार 20-27-41

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगंवाकला गांव में शनिवार को देर शाम गीली बर्फी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए पराउगंज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन सभी को कहीं दूसरे अस्पताल में इलाज करने के लिए ले गए।
विज्ञापन

मझगंवाकला निवासी आरती देबी पत्नी छोटे लाल ने बाजार से प्लास्टिक के गिलास में रखा गीली बर्फी खरीद कर घर ले आई। जिसे देर शाम सभी बच्चों को खाने के लिए दिया। बर्फी खाने के बाद काजल (8) व आँचल (6)वर्ष पुत्री संजय, शिवांगी पुत्री जिलेदार, अंजू (4) व त्रिलोकी (8),अंशिका (6) पुत्री छोटेलाल, अंतिमा (13) पुत्री भूरे लाल और आरती देबी (35) समेत सभी को उल्टी दस्त होना शुरु हो गया। आनन फानन में सभी को पराउगंज बाजार स्थित प्राइबेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालात में सुधार न होने पर सभी को लेकर परिजन किसी दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम केराकत जगदम्बा सिंह ने बताया हमें घटना की जानकारी नहीं है। पता करके मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें