सड़क दुर्घटना में तीन घायल
शाहगंज। दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्त्रस्वार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी फैजान अहमद उर्फ रिंकू पुत्र हिसामुद्दीन शुक्त्रस्वार की सुबह बरदहिया बाजार स्थित पेट्रोल पम्प से बाइक में तेल डलवाकर लौट रहा था। पेट्रोल पंप से सड़क पर पहुंचा का सामने से आई ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
दूसरी ओर बड़ागांव स्थित पुलिया के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में रेका उर्फ लल्लू (70) पुत्र राम बख्श निवासी खनुआई व राम अजोर (50) पुत्र बिखनू निवासी बड़ौना घायल हो गये। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।