जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच पर्चा दाखिला हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने पर्चा दाखिला किया है। शुक्रवार को शैक्षणिक मीटिंग हाल में चुनाव अधिकारी डा. संतोष कुमार की देखरेख में पर्चा दाखिल हुआ। चुनाव 19 जुलाई को सुबह सात से दो बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अमलदार यादव, श्याम त्रिपाठी और रामजी सिंह अपना पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए वारिंद्र यादव, शहनवाज खान, धीरज कुमार श्रीवास्तव और साधना मिश्रा ने नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वारिंद्र यादव ने अपना पर्चा ले लिया। अब उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोग मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए डॉ. स्वतंत्र कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह और राधेमोहन यादव ने पर्चा दाखिला किया। संयुक्त महामंत्री पद के लिए भरत कुंवर सिंह, जैसलाल यादव और शंभूशरण ने पर्चा दाखिल किया। जैसलाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। संयुक्त मंत्री के दो पद के लिए दो लोग ही मैदान में हैं।
दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार श्रीवास्तव (बंटी), सैय्यद मोहम्मद इमाम ने पर्चा दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, छत्रपाल यादव, निशा श्रीवास्तव, पुष्पलता त्रिपाठी, राजेश राम, राकेश मौर्या, रामनाथ राम, रामजश मिश्र, सत्यराम यादव और समशाद अली ने नामांकन पत्र दाखिला किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए मतदान होगा।
संयुक्त मंत्री के दो पद के लिए मतदान होगा। चुनाव अधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि मतदान 19 जुलाई को सुबह सात से दो बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना का कार्र्य शुरू होगा। मतगणना के दौरान केवल एजेंट वहां मौजूद रहेंगे। कोई भी एजेंट अपने साथ मोबाइल नहीं ले जाएगा। चुनाव में 415 कर्मचारी मतदान करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल कराने में डा. प्रवीण सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. इंद्रेश कुमार गंगवार और डा. अवध बिहारी सिंह ने सहयोग किया।