सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को 150 वाहन चालकों के नेत्र का परीक्षण किया गया।
शहर सिपाह स्थित सिफा अस्पताल में डा. आरके गुप्ता नेत्र सर्जन की 10 बजे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। साथ इस मौके वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
वाद विवाद 17, निबंध में 59, चित्रकला 45 बच्चों ने भाग लिया। वाद विवाद में जिज्ञासा राय को पहला, आयुषी शुक्ला द्वितीय, शरियत फातिमा को तीसरा, अदिति बर्नवाल को तीसरा, चित्रकला में रंगोली सिंह को प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय, वंशिका दूबे तृतीय स्थान मिला। निबंध में रिया श्रीवास्तव को पहला, निधि सिंह द्वितीय, अनुजा उपाध्याय तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता में मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर, सेंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया, सेन्ट जांस स्कूल सिद्दीकपुर, हरिहर सिंह पब्लिक परमानतपुर, डा. रिजवी लर्नर्स स्कूल, नेहरू बालोद्यान, सनबीम स्कूल, सन जांस स्कूल और प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे वाद-विवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीके सिंह ने बताया कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया।
जगह-जगह शिविर लगाकर वाहन चालकों को यातायात की जानकारी दी गई। उस मौके पर सूरज राम पाल, यात्री कर माल कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।