टीडी कालेज के छात्र नेता विकास सिंह की मौत के बाद छात्रों ने शुक्रवार की शाम को नगर में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। विकास के भाई विशाल के नेतृत्व में टीडी कालेज के छात्रों ने शहर के बदलापुर पड़ाव से कैंडिल मार्च निकाला।
कैंडिल मार्च ओलंदगंज, चहारसू, सद्भावना पुल होते हुए जेसीज चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी साथ-साथ चल रही थी। इस दौरान अतुल सिंह, राकेश यादव, विराज सिंह, निवेश सिंह, विकास यादव आदि छात्र थे।