स्कूली वाहनों की चेकिंग करते अधिकारी। एआरटीओ
जौनपुर। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत दो दिन में फिटनेस व परमिट फेल 15 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 32 का चालान किया गया। ऐसे में वाहन स्वामियों में अफरा-तफरी मची रही।
15 जुलाई तक फिटनेस व परमिट फेल स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह व यात्री मालकर अधिकारी द्वारा स्कूली बसों की जांच की गई, इस दौरान परमिट, फिटनेस व अन्य प्रपत्र न मिलने पर कुल 15 बसों को सीज किया गया, जबकि 32 बसों का चालान किया गया है।
एआरटीओ की ओर से सभी प्रबंधक, प्रधानाचार्य व वाहन स्वामी से अनुरोध किया गया है कि जिन विद्यालयों में वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है और उनका फिटनेस एवं परमिट समाप्त हो गया है तो वे तत्काल फिटनेस परमिट बनवा लें। बिना परमिट के जो भी वाहन संचालित मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।