अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 15 नए केस मिले हैं, जबकि पहले के 10 मरीज ठीक हुए। अब कोरोना के कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5794 हो गई है। इसमें 5444 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 83 की मौत हुई है।
मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बंधवा बाजार में कैंप लगाकर 35 टैक्सी व ऑटो रिक्शा चालकों की जांच की। इसमें 14 चालकों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई। सभी निगेटिव रहे। अन्य 21 का सैंपल लेकर आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरुक किया। टीम में भोलानाथ गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1162 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 15 पॉजिटिव हैं। वहीं 996 नए सैंपल भी लिए गए। अब तक 204869 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 203716 की रिपोर्ट आ चुकी है।