फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी का विरोध किया तो गार्ड ने लड़की पर तान दी बंदूक ..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास स्थित यूबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची युवती के साथ गार्ड ने छेडख़ानी की। युवती ने विरोध किया तो उसने उसपर बंदूक तान दी। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर एक लड़की अपने भाई के साथ एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उसी दौरान एटीएम में पैसे भरने वाली टीम भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ पहुंची थी। लड़की एटीएम बूथ के बाहर ही इंतजार कर रही थी। तभी वहां मौजूद गार्ड ने लड़की के साथ छेडख़ानी कर दी। जिसका उसने विरोध किया तो गार्ड ने उसपर बंदूक तान दी। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर जमा भीड़ में लड़की ने बताया कि गार्ड ने उसके गले के पास बंदूक तान दी और कहा कि गोली मार दूंगा। इससे वह बिल्कुल सहम गई। गनीमत रही की आस पास के लोग शोर मचाते हुए पहुंच गए जिससे उसने राहत की सांस ली। मौके पर हंगामा होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीडी कालेज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गार्ड को उन्होंने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि अगर घटना हुई है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें