फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग के विद्यार्थियों को सेवा का संदेश दिया

Fri, 13 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नर्सिंग दिवस पर गुरुवार को जगत नरायण तिवारी इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग बासदेव पट्टी में कैंडल जलातीं छात्राएं।
विज्ञापन
नर्सिंग  कालेजों में  गुरुवार को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती विश्व नर्सिंग दिवस के रुप में मनाया गया। जगत नारायण तिवारी इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग बांसदेव पट्टी में प्रबंधक डा. विनय तिवारी ने छात्रों को सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर हीरों होंडा कंपनी की ओर से कैंपस सेलेक्शन में 65 छात्रों  का चयन किया। मैनेजर योगेश शुक्ल ने सभी का अभी जताया। राय केवी सिंह पैरामेडिकल कालेज में छात्रों को मानव सेवा का नसीहत दी गई।

मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि डा. संजय सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्वतंत्र सिंह, अभय सिंह, राकेश सिंह, सुमन, मेनका, ज्योति आदि थी। अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटिया में  कैलाश नाथ  ने छात्रों को सेवा के महत्व को बताया।
विज्ञापन


डा. राम अवध यादव ने  स्टाफ नर्स सेवा के महत्व को बताया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डा. शकुंतला यादव, प्रधानाचार्य सुधा खरे, डा. दिनेश सिंह, आकाश गुप्त, पंकज श्रीवास्तव आदि रहें। अखिलेश सिंह ने आभार जताया।  

कृष्णा स्कूल आफ नर्सिंग परिसर मेंभी जयंती मनाई गई। इस मौकेपर डा. मधुशारदा, डा. एचडी सिंह, राजेश सिंह, शंभू गोपाल, प्रज्ञा सिंह, रुचि सिंहआदि रहे। इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूलआफ नर्सिग लखनपुर में विश्व नर्सिग दिवस मनाया गया। निदेशक डा. शुभा सिंह, एचपी सिंह ने  छात्रों को सेवा करने का सीख दी। प्रधानाचार्य श्री गिरिजा कौशिक ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें