मछलीशहर । रोडवेज के पीछे स्थित नगर के मुख्य नाले की सफाई में अवरोध उत्पन्न करने वाले पिता, पुत्र को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नाले की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मियों को पिता व पुत्र द्वारा भगा दिया गया। इसके बाद एसडीएम खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
रोडवेज के पीछे स्थित नगर के मुख्य नाले की सफाई करने के लिए बुधवार को सफाई कर्मी पहुंचे। लेकिन सच्चिदानन्द दूबे और उनका लड़का राधेश्याम सफाई कर्मियों को नाले की सफाई करने के लिए मना करते हुए उनको भगा दिया। इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने उपजिलाधिकारी को दी। इसके बाद एसडीएम ने ईओ के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला समझ रहे थे। तभी सच्चिदानन्द दूबे और उनका लड़का राधेश्याम प्रशासन से भिड़ गए। इस दौरान जिस कैंपस में अधिकारी खड़े थे। उसमें आने जाने के लिए स्थित दो दरवाजों में से एक दरवाजे में ताला लगा कर दूसरे दरवाजे में भी लगाने जा रहे थे। एसडीएम के निर्देश पर पर पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने से नगर के कई मोहल्लों में भारी जलभराव था। कुछ लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसे हटवाने के बाद ही जलभराव की समस्या दूर हो पाएगी ।