जौनपुर। जिला जज नन्दलाल के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व विधिक साक्षरता जागरूकता पर जोर दिया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि यादव ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। साथ ही घोर दण्डनीय अपराध है। यह तभी रुकेगा जब समाज जागरूक होगा। उन्होंने प्राधिकरण के कार्यों के बारे बताते हुए अधिक से अधिक मुकदमों को सुलह समझौते से निपटाने पर बल दिया। एसडीएम डा. केएस पाण्डेय, डा. दिलीप कुमार सिंह, तहसीलदार, मनोज कुमार वर्मा एडवोकेट, विष्णुदत्त शुक्ला, नेहा, शुभम, जे.बी.सिंह, ईशनारायण तिवारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, मुन्नालाल यादव मौजूद रहे।