जौनपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला महिला अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। हिन्दुस्तान लैटिक्स फैमली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट की ओर से लगाए गए स्टाल उद्द्याटन मुख्य चिकित्साधिकरी डा. अनुज कुमार निगम ने किया। जिला संयोजक महेन्द्र प्रताप चौधरी ने संस्था के कहा कि सरकार के हौसला साझेदारी के तहत निजी अस्पताल लक्ष्मी हेल्थ केयर, बुआ जी, हृदयान्स मदर केयर, ईशा अस्पताल आदि हास्पिटल पर सुविधाएं दी जा रही है। परिवार नियोजन से संबन्धित और मैरिगोल्ड के तहत मिलने वाली महिला प्रसव संबंधित जानकारी दी। सह चिकित्साधिकारी आरएस कुशवाहा ने महिलाओं को मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया। इस मौके पर डा. लीली श्रीवास्तव, संस्था के महिला संयोजक सुमन मिश्रा के सहयोग से लाभार्थियों को मैरीगोल्ड का पेन, डायरी और कन्घी का वितरण कराया गया। संचालन संस्था के महिला संयोजक सुमन मिश्रा ने किया। कार्यक्त्रस्म को सफ ल बनाने में शिव कुमार, सोनी विश्वकर्मा, सुमन, प्रियंका, निलम, ममता पांडेय ने सहयोग किया।