मुंगराबादशाहपुर । इलाहाबाद कैंट के राजापुर से दो दिन पूर्व लापता युवती मुंगराबादशाहपुर के गौरैयाडीह गांव में टहलते हुए मिली। पुलिस ने युवती को थाने लाकर घरवालों को सूचना दी।
9 जुलाई को राजापुर इलाहाबाद की युवती सामान लेने बाजार गई तो लापता हो गई । देर रात तक रितु घर नहीं लौटी तो घरवाले परेशान हो गए । पूरी रात खोजबीन जारी रहा लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला । लड़की के पिता ने कल इलाहाबाद के कैंट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार शाम को मुंगराबादशाहपुर के गौरैयाडीह गांव में एक अनजान युवती ग्रामीणों को टहलती मिली। गांव के लोगों ने थानाध्यक्ष केके मिश्रा को अवगत कराया। थानाधयक्ष गांव पहुंचे और युवती को अपने साथ थाने ले आए पूछताछ में उसने अपने पिता का मोबाइल नम्बर दिया। थानाधयक्ष ने उसके घरवाले को फ़ोन पर रितु के मिलने की सूचना दी। युवती मुंगराबादशाहपुर कैसे और किन परिस्थितियों में आई इसे युवती कुछ बता नहीं पा रही है ।