मीरगंज। तीन दिन से लगातार हो रही बरसात के चलते जंघई उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली 72 घंटे से गुल है। बरसात में लाईन मैन फाल्ट खोजने नहीं निकल रहे है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इनवर्टर व मोबाइल फोन की सेवा बन्द हो चुकी है।
मछलीशहर से जंघई मेन लाईन की सप्लाई पहुंची है। जिसका इन दिनों तार बदलने का काम चल रहा है। जंघई से जाने वाली11 हजार वोल्ट की सप्लाई का तार अब भी जर्जर है। जिससे आए दिन तार टूटे रहता है। पिछले तीन दिन से हो रही बरसात से जंघई फीडर के तीनों फीडर एमबी रुरल फीडर व रेलवे फीडर की सप्लाई बन्द हो गयी है। लगातार बरसात होने के कारण कोई लाइन मैन सप्लाई दुरुस्त करने नहीं निकल रहा है। जिससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। लोगों के इन्वर्टर भी बन्द हो गए है। मोबाइल तक नही चार्ज हो पा रहे है। बिजली न आने से सेमरी, बभनियांव, असवा, गोपालापुर, गरियाव, महेनद्रु, चितांव, गोधना, मोलनापुर, चौकीकला, अलापुर, हवेली, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर, चौथार, नवापुर, जरौना, रामडीह, भटहर, मीरपुर, उमरी, गोपपुर, मीरगंज, करियांव, गुरगुजी, भिदुना, बिसरा, सेमरहो, माधोपुर, इमिलिया, रामपुरखुर्द, सवैया, अगहुआ, किशुनदासपुर, चौकीखुर्द, अदारी, लासा, बरांवा, जगदीशपुर, चौधरीपुर, चकिया, अमारा, बसढुआ, मनापुर, सिरौली, कारोबनकट गांव में अधेरा फैल गया है। चौकीखुर्द के टीएन पाण्डेय, गोधना के अखिलेश सिंह, सवैया के सुर्यप्रकाश यादव, अगहुआ के राहुल जायसवाल, चौधरीपुर के दिनेश यादव, करियांव के लाल प्रताप का कहना है की संविदा पर नियुक्त लाइन मैन फाल्ट नही बना रहे है। जिससे बिजली बाधित है। जेई आरके दुबे ने बताया की लगातार बरसात के कारण फाल्ट नही मिल रहा है। जिससे सप्लाई बाधित है। जिसे ठीक करने का प्रयास चल रहा है।