फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। भोर से दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जत्था मंदिरों में पहुंचने लगा था। जलाभिषेक के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। मंदिर का पट खुलते ही घंटा घड़ियाल और जयकारे से गूंजने लगे। त्रिलोचन महादेव और श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर सुजानगंज में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। कांवरियों के जत्थे ने भी मंदिर में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन

शहर के पांचों शिवालय, गोमतेश्वर महादेव, नव दुर्गा शिव मंदिर, बारीनाथ मठ, जागेश्वर नाथ, मैहर मंदिर, मां शीलता चौकिया आदि मंदिरों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगने लगी थी। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में खराब मौसम के बाद भी शिवभक्तों को रेला उमड़ पड़ा। भींगते हुए लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचे। भांग, धतूरा, बेलपत्र, माला, फ,ूल, दूध आदि चढ़ा कर पूजा अर्चन किया। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से दिन भर शिवालय गूंजता रहा। कतारबद्ध होकर बाबा त्रिलोचन महादेव को जलाभिषेक व दर्शन-पूजन किया। रविवार की रात ही वाराणसी से गंगा जल लेकर आने वाले कांवरियों की कतार लगी रही। मंदिर के प्रबंधक पुजारी गिरी व कमेटी के लोगों ने भोर में तीन बजे से मंदिर की साफ. सफ ाई करके आरती के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। सुरक्षा के लिए पीएसी एवं पुलिस बल तैनात रहा।
सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ देवादिदेव महादेव को जलाभिषेक किया। बाबा गौरीशंकर की मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा लेकर आने वाले हर भक्त की मनौती पूरी होती है। मंदिर प्रबंधक सुधीर तिवारी ने बताया कि भोर में चार बजे ही बाबा का दरबार भक्तो के लिए खोल दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ने रहे। पूजन के दौरान एसडीएम मछलीशहर रमापति बिंद, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय, थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय के अलावा एक प्लाटून पीएसी व पुलिस बल के साथ तैनात रहे। सुबह साढ़े दस बजे एसपी शैलेष कुमार पांडेय की निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धर्मापुर: बाजार स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु की भीड़ जुटने लगी थी। मंदिर के पुजारी राम दुलार यादव ने बताया की दर्शन पूजन के लिए सुबह से लोग मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे।
केराकत: सावन के पहले सोमवार को महादेव मंदिर में भक्तों की की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उदघोष से आसपास के क्षेत्र गूंज उठा। क्षेत्र के सिहौली स्थित गोमती नदी के तट पर बने गोमतेश्वर महादेव के मन्दिर मे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भीड़ रही।
मछलीशहर: कस्बा स्थित ऐतिहासिक मन्दिर मेहरवां महादेव में ज्योतिष शिरोमणि डा. शैलेश मोदनवाल ने बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया। दियांवा महादेव मन्दिर में भी सुबह से जलाभिषेक के लिए काफ ी भीड़ लगी। मसवनबीर मन्दिर खजुरहट समेत ग्रामीण मन्दिरों में भी जलाभिषेक करने के लिए भीड़ रही।
सिकरारा: क्षेत्र के अजोशी धाम मंदिर परिसर में भोर में ही शिव भक्तों का तातां लगने लगा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रधान सेवक पं. गोरखनाथ ने बताया कि इस वर्ष शिव आराधना का महत्व पूण्य काल का है। सोमवार का मिलना भी इस सावन की महत्ता को बढ़ा रहा है। हीरापुर के लम्बोदर नाथ महादेव, बिसावां के बिश्वेसर नाथ, पावर हाउस के शक्तेश्वर नाथ मन्दिरों पर बड़ी संख्या में भक्त गण पहुंच कर पूजन अर्चन किए।
बक्शा: साईंनाथ मन्दिर पर सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों रेला उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे कपाट खुलते ही भक्तो की लाइन लग गयी। हर-हर महादेव के उदघोष एवं घंटा घड़ियाल के बीच लोगों ने जलाभिषेक शुरू किया। प्रबन्धक माला शुक्ला, पुजारी भोलानाथ शुक्ल, शोभनाथ यादव आदि लगे रहे।
मडियाहूं: प्राचीन कांवरिया संघ के नेतृत्व में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने विंध्याचल गए थे। जिनका रविवार को सुबह से ही आना शुरू हो गया था। रविवार की रात नगर के डाक बंगले के पास रात्रि जागरण का एवं भंडारा का आयोजन किया गया था। सोमवार की सुबह कांवरियों ने नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव दियावा महादेव, राम जानकी मंदिर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें