फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को ब्लैकमेल करने वाला रिश्ते का देवर गिरफ्तार 20-35-19

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात सर्विलांस की मदद से उदय उर्फ सत्यम जायसवाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह अपने रिश्ते की एक भाभी को अश्लील वीडियो भेजता था। उसने उसे धमकाया था कि 14 जुलाई को उसके पति की हत्या कराकर वह विदेश चला जाएगा। उसका अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर देगा। इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि रिजवी खां मोहल्ला ढालगरटोला निवासी सत्यम जायसवाल अपने रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्यार करता था। एक साल से वह उसे अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज भेजकर बार बार परेशान करता था। उसने कई बार धमकी दिया कि तुम मुझसे नहीं मिलोगी तो तुम्हारा फोटो फेसबुक पर डाल देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें