जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक शनिवार को कृषि भव परिसर में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर 11 जुलाई को कृषि भवन परिसर से जुलूस निकालने और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीम को सौपने का निर्णय लिया गया। साथ ही 18 जुलाई को लक्ष्मण मैदान लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में अभय सिंह, अजय कुमार सिंह, दीलीप कुमार आर्य, अशोक कुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद पाल, रमाशंकर, डा.फतेहबहादुर यादव,संगीता पटेल, रोशनी गुप्ता व रतनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।