फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जे को लेकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के बजरंग घाट स्थित विन्ध्यवासिनी मन्दिर के भूमि पर कब्जा करने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने डीएम से की है। दो दिन पहले लोगों ने एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी नगर से मिलकर शिकायत किया लेकिन किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराकर पास स्थित मन्दिर की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उधर से बहने वाले बड़े नाले का मुंह मन्दिर की दीवार से सटाकर मोड़ दिया गया है। सभासद विष्णु सेठ, समाजसेवी मनोज सोनी, नदीम उस्मानी, आनन्द सेठ, राधेश्याम, वीरेन्द्र सेठ, मुन्ना सेठ, विनोद सेठ, अनुज सोनी, फिरोज, रवि सेठ, राधेश्याम सेठ, सागर चौरसिया, श्याम सेठ, कम्बर हसन, आकाश सोनी, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, बांके लाल सेठ, राजू सेठ ने मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें