फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी में घुसखोरी के खिलाफ डीएम का घेराव 20-12-43

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उतरगांवा के किसानों ने चकबंदी में घुसखोरी होने को लेकर बुधवार को डीएम को घेरा। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर निष्पक्ष चकबंदी कराने और मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। किसानों ने कहा कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायिक द्वारा बिना पक्षों को सुने मनमानी ढ़ंग से स्थगन आदेश दिया जा रहा है। बिना अनुमति के चार चकों का प्रदिष्ट किया जाना तथा किसी के रकबे को कम नापना और किसी के रकबे को अधिक नापने का कार्य किया जा रहा है। रकबे के अनुसार भूचित्र नहीं बनाया जा रहा है। फार्म 23 व फार्म 35 का वितरण किसानों में सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। धरने में सुशील पाल, रामभरत निषाद, राम मिलन निषाद, सोमारु पाल, शिवप्रकाश निषाद, कतवारु मौर्य सहित आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें