जौनपुर। दो अलग अलग मामलों में साक्ष्य के लिए कोर्ट में उपस्थित न होने पर दो दरोगा के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार सिंह गौतम की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट व कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के हत्या के मुकदमे स्टेट बनाम संजय बिन्द में तत्कालीन विवेचक साजिद सिद्दीकी व रामपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बनाम लल्लन एनडीपीएस के मामले में एस आई प्रवीण कुमार के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट व कारण बताओ नोटिस जारी किया है।