जौनपुर। आल इंडिया कुरैश विकास मंच व मानवीय उत्थान समिति की ओर से ईद मिलन समारोह व मुशायरा का आयोजन कोतवाली चौराहे पर मौलाना ताजुल इस्लाम सिद्दीकी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि ईद का पर्व हमे एक दूसरे से मिलजुलकर प्रेम और भाई चारे के साथ रहने का संदेश देता है। कवि सम्मेलन और मुशायरे में डा. पीसी विश्वकर्मा, आकिल जौनपुरी, अकरम जौनपुरी, हनीम अंसारी, कारी इश्तेयाक जिया, अदनान जौनपुरी अपनी रचना प्रस्तुत की। इस मौके पर असलम शेरखान, रुखसार अहमद, निखिलेश सिंह, हाजी नेहाल अंसारी, मिर्जा जावेद, डा. अतुल प्रकाश, शशांक सिंह रानू, रवि मिंगलानी, शमीम अहमद, चंद्रशेखर निषाद, मो. उजैर, हारुन कुरैशी, सगीर कुरैशी, रिजवान, संतोष पांडेय मौजूद थे। संचालन संजीव यादव ने किया। अरशद कुरैशी, अमित सिंह, ताज मोहम्मद ने आभार व्यक्त किया।