सतहरिया। स्थानीय रेलवे फाटक के निकट शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर करनौली निवासी बलिकरन (65) को घायल कर दिया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करनौली गांव निवासी बलिकरन किसी काम से इलाहाबाद गए थे। रात में घर लौटते समय वह मुंगराबादशाहपुर रेलवे फाटक पर पहुंचे थे। तभी किसी ने पीछे से सिरपर वार कर दिया। उनका सिर फट गया और अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमलावरों का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि होश आने पर पीड़ित से ही कुछ सुराग मिल सकता है।