फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत 18-10-04

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनुपर। जेसीआई इंडिंया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मेनन की आधिकारिक यात्रा के दौरान जिले में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे विद्यालय में व सार्वजनिक स्थल जहां पीने का साफ पानी नहीं उपलब्ध रहता है। वहां पर संस्था द्वारा शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि लोग स्वस्थ रह सके। यही हमारा उद्देश्य है। जेसीआई हमेशा से मानवता की सेवा के लिए उत्तरदायी रहा है। अधिक से अधिक लोगों को जेसीआई के द्वारा लीडर बनाकर समाज में नेतृत्व कला को विकसिक करना ताकि भारत में नेतृत्व क्षमता की कोई कमी न रहे। जौनपुर की पत्रिका जेसीआई स्टार का विमोचन किया गया। मण्डलाध्यक्ष राखी जैन ने कहा कि जेसीआई जौनपुर का स्वागत सबसे अच्छा होता है। पूरे जोन में 100 प्रतिशत इफेसियेन्सी में जौनपुर प्रथम स्थान पर है। इसमौके पर राधेरमण जायसवाल, अश्वनी कुमार, डा. अजीत कपूर, डा.मदन मोहन वर्मा, संजय बैंकर, केके जायसवाल, रवि मिंगलानी, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, मिर्जा डाबर बेग, सर्वेश जायसवाल, अजय नाथ जायसवाल, संजय गुप्ता,अनीता सेठ, ज्योति जायसवाल आदि ने स्वागत व अभिनन्दन किया। संयोजक डा. आलोक वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें