जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को सरायख्वाजा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गैर हाजिर रहने पर लेखपाल जयगुरुदेव को निलंबित करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर लेखपाल सुभाष सिंह सरोज को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में आए एक माह के शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच की।