जौनपुर। जीएसटी के विरोध में शहर के अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर जीएसटी का विरोध कर इसके वर्तमान स्वरूप में बदलाव की मांग उठाई। मांगों से संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि जीएसटी का स्वागत है लेकिन इसमें सुधार की भी जरूरत है। सत्तादल के नेताओं की भी दुकाने बंद रही।
जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल की कोतवाली चौराहे पर हुई सभा में अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि जीएसटी के वर्तमान स्वरूप से लघु उद्योग, हथकरघा, हाट बाजार खत्म हो जाएगें। इस मौके पर बनवारी लाल गुप्त, रवि मिंगलानी, राजनाथ गुप्त, रामकुमार, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने सुबह भंडारी स्टेशन से साइकिल जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। बाजार बंद करवाया। इंद्रभान सिंह ने कहा कि व्यापारियों को दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने पूरा समर्थन किया। जुलूस में मंडल अध्यक्ष शकील अहमद, आरिफ हबीब, घनश्याम साहू, उमेश गुप्त, जय प्रकाश जायसवाल, अरविंद बैंकर्स, सुरेश गुप्त, मिथिलेश सिंह, हसन जाहिद, नफीस अहमद, आलोक, राजेश, जय विक्रम, राहुल, रेयाज, स्वतंत्र, दीपक जायसवाल आदि मौजूद थे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में पूरा बाजार बंद रहा। जायसवाल ने कहा कि जीएसटी यानी गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स प्रणाली बहुत उलझाऊ और जटिल है। कमियों को सुधारने के बाद इसे लागू किया जाए। कलेक्ट्रेट में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्र्शनी को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ने काले कानून से देश का समूचा व्यापारी नाराज है। कहा यदि एक जुलाई को जीएसटी लागू किया गया तो व्यापारी अगली लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू , जिला महामंत्री अशोक साहू, शिवकुमार साहू, अमरनाथ मोदनवाल, इरफान मंसूरी, अनीष अहमद, राजेश जायसवाल, नन्दलाल यादव, जगन्नाथ मोदनवाल, मो. अंसार, रेयाज अहमद राज, फकरे आलम, गुलजारी लाल साहू, सुनील कुमार चौरसिया, रिजवान हैदर राजा, मोहित श्रीवास्तव, राधे साहू, प्रदीप कुमार निषाद, सनी गौड़, राजकुमार निषाद, सुबाष गुप्ता, अनीष अहमद अंसारी आदि उपस्थित रहे।