महराजगंज। आवास व पेयजल की सुविधा नहीं मिलने से खफा पडरी गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को महराजगंज ब्लाक में जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पात्र का नाम काटकर अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। जांच कर अपात्र का नाम काटकर पात्र को आवास दिया जाए। इस दौरान बीडीओ रमाशंकर सिंह को पत्रक सौपा। चमेला देवी,राज कुमारी व अनारा ने बताया कि वे बीस बर्षो से छप्पर मे जीवन यापन कर रही है। लेकिन अभी तक आवास नहीं दिया गया है। प्रदर्शन करने में निर्मला देवी, सुशीला देवी,सावित्री, रमना देवी, राजकुमारी, शान्ती देवी,संगीता, माधुरी, मिटना देवी, लालती, राजेन्द व तीर्थराज आदि रहे।