फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप : टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर चिकित्सक दिवस समारोह कुमुद हास्पिटल के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले चिकित्सको को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम कुमार साहू ने कहा कि डाक्टर्स मानव जाति के लिए बहुत समर्पण करते हैं, इनके सेवा और अमूल्य योगदान को देखते हुए चिकित्सको को सम्मानित कर लायंस क्लब अपने को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् जौनपुर ने कहा कि डाक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते है। भगवान तो हमें एक बार जीवन देते है पर डाक्टर हमारे अमूल्य जीवन को बार -बार बचाता है। विशिष्ट अतिथि डा क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने डाक्टर्स डे पर प्रकाश डाला। डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि आज डाक्टर्स के लिए बड़े ही गर्व का दिन है। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। आभार शत्रुघ्न मौर्य ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डा. एनके सिन्हा, डा. अजीत कपूर, डा. मदन मोहन वर्मा, डा. विकास रस्तोगी, डा. राजश्री नायर आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र गुप्ता, महेन्द्र नाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता, अश्वनी बैंकर, अशोक मौर्य, संजय श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, एस एम अब्बास, अमित पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें