फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा, आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन 20-12-48

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमा) पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नमाजियों को कोई परेशानी न हो और सुरक्षा के लिहाज से शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। सुबह 10 से ढाई बजे के बीच रूट डायवर्जन लागू रहेगा। गुरुवार को डीएम और एसपी ने मातहतों को साथ बैठक कर अलविदा जुमा की नमाज के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

शहर में बड़ी मस्जिद, अटाला मस्जिद और कसेरी बाजार स्थित शिया मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की जाती है। इसमें शहर के अलावा दूर दराज से भी लोग आते हैं। भीड़ के चलते मस्जिद के बाहर सड़कों पर भी लोग नमाज अदा करते हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। साथ ही पुलिस लाइन में रिजर्व में भी पर्याप्त फोर्स रखी गयी है। उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज के मद्देनजर शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर रुट डायवर्जन किया गया है। शाही किला से चहारसू की तरफ जाने वाले वाहनों को अशोक टाकीज के सामने से सद्भावना पुल की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जबकि ओलंदगंज चौराहे से शाहीपुल की तरफ यातायात बंद रहेगा। कोतवाली से चहारसू की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। बदलापुर पड़ाव मार्ग से शाहीपुल मार्ग पर भी किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सुबह दस से दोपहर ढाई बजे तक रहेगी। उसके बाद यातायात सामान्य हो जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय ने इन मार्गों पर डायवर्जन की समय सीमा तक आम आदमी से न आने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें