फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने किया ईदगाह और इमामबाड़े का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ईद-उल-फितर व रमजान पर्व के मद्देनजर नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बुधवार को शाही ईदगाह व सदर इमाम बाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान नमाज गाह स्थलों की सफाई, पेयजल, बिजली व मार्ग आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पालिका कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन सबसे पहले शाही ईदगाह पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान शाही ईदगाह में बिजल, पानी व सफाई आदि की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। साथ ही शाही ईदगाह कमेटी के प्रबंधक जाफर हसन जाफरी से मुलाकात की। इस दौरान शाही ईदगाह में संपर्क व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष सद्भावना स्थित सफाई स्टोर व गैरेज का भी जांच किया। बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा की भी जांच की। यहां के प्रबंधक हसन रजा से भी संपर्क कर समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पालिका कर्मियों को समस्याओं को दूर करने को कहा। इस दौरान प्रभारी ईओ ओपी यादव, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, अवर अभियंता निर्माण व जल ओमकार पटेल, प्रकाश प्रभारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें