फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मध्य प्रदेश में किसानों पर फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों मुकदमें दर्ज करने, गोली कांड की सीबीआई जांच कराने आदि मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। और राष्टपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने की मांग करते हुए दाम स्थिरता कोष का गठन करने, किसानों का रि प्रकार का कर्ज माफ करने, किसानों को दीर्घकालीन व ब्याज रहित कर्ज देने व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने आदि की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सभी मांगे पूरी हो जाएंगी तो किसानों को काफी हद तक खेती किसानी का कार्य करने में सहुलियत होगी। इस अवसर पर सबिता, शैलेष वर्मा, अमरनाथ, शोभनाथ, राजबली, बाबूराम, रामतीरथ, राजाराम, घनश्याम, शीला, सरोजा, मीना, हिरावती व सीताराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें