मीरगंज। मछलीशहर से जंघई आने वाली मेन लाईन मे खराबी के कारण जंघई के 72 गांव अंधेरे में रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कारण शट डाउन लेकर इन दिनों तार बदलने का काम चल रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की किल्लत से लोग दो चार होते रहे।
मछलीशहर से जंघई मेन लाईन की सप्लाई पहुंची है। जिसका इन दिनों तार बदलने का काम चल रहा है। दिन भर सप्लाई शटडाऊन की वजह से बाधित रहती है। शाम को सप्लाई बहाल की जाती है। मंगलवार शाम जब सप्लाई देने का समय आया तब अचानक मेन लाइन में खराबी आ गई। जिसेसे रात भर ठीक नहीं किया जा सका। जिससे सेमरी, बभनियांव, असवा, गोपालापुर, गरियांव, महेनद्रु, चितांव, गोधना, मोलनापुर, चौकीकला, अलापुर, हवेली, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर, चौथार, नवापुर, जरौना, रामडीह, भटहर, मीरपुर, उमरी, गोपपुर, मीरगंज, करियांव, गुरगुजी, भिदुना, बिसरा, सेमरहो, माधोपुर, इमिलिया, रामपुरखुर्द, सवैया, अगहुआ, किशुनदासपुर, चौकीखुर्द, अदारी, लासा, बरांवा, जगदीशपुर, चौधरीपुर, चकिया, अमारा, बसढुआ, मनापुर, सिरौली, कारोबनकट गांवों के लोग अंधेरे में रहे। वहीें बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से गांवों में पेयजलापूर्ति भी ठप रही। जहां सिंचाई में बाधा आई तो वही विद्युत चालित उद्योग धंधों पर भी असर पड़ा। जेई आरके दुबे ने बताया की मेन लाईन की खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है।