फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोनी महिमापुर में बनेगा दीनदयाल स्मृति भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के महिमापुर में पंडित दीनदयान उपाध्याय स्मृति उपवन बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। लेकिन पौधरोपण किस तिथि को किया जाएगा। इसका निर्धारण अभी नहीं किया गया है। हालांकि पौध रोपण करने के लिए गडढ़ो को खोद कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा जिले के धर्मापुर ब्लाक के सलोनी महिमापुर में पांच हेक्टेयर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन बनाया जाएगा। जिसको बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपया खर्च किया जाएगा। जिसमें पौध लगानेे, पानी व सुरक्षा आदि के इंतेजाम किए जाएंगे। उक्त उपवन में 5500 पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें शोभाकार, छायादार व फलदार आदि पौधे लगाए जाने हैं। सुरक्षा के लिए तार व पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वन विभाग द्वारा गड्ढ़ा खुदवा कर छोड़ दिया गया है। पौधरोपण करने आदि की तैयारी प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक , सामाजिक वानिकी एपी पाठक ने बताया कि पांच हेक्टेयर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन बनाए जाने क तैयारी पूरी कर ली गई है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें