जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बुधवार को कृषि विभाग सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों को संचालित योजनाओं व आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कहा कि पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड दिया गया।
किसानों ने नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने और सरकारी नलकूप खराब रहने व पानी कम देने की शिकायत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारीयों को मौके पर जाकर जॉचकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि भूमि में किस पोषक तत्व की कमी है। इसके लिए मृदा परीक्षण कराया गया है। किसान आनलाइन पंजीकरण कराकर कृषि योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि 2 करोड़ किसानों का फसल बीमा कराया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओंकर सिंह ने खेत तालाब योजना के बारे में बताया। एक्सईएन नलकूप चंद्रशेखर सिंह आजाद ने बताया कि जिले में 557 नलकूप चालू हालत में है।
जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे ने बताया कि जिले में रासायनिक खाद व धान के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीबीओ डा. एके मिश्र ने बताया कि पशुओं की बीमारी के लिए एपीएल को 25 प्रतिशत और बीपीएल परिवारों के लिए 10 प्रतिशत जमा कर जीवन बीमा कराया जा सकता है। एलडीएम एमपी राय ने बताया कि किसान भाई अपने केसीसी का नवीनीकरण व फसल बीमा अवश्य करा लें। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा समंवयक वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरके राय ने बताया कि कृषि रक्षा अनुसंधान में डीबीसी योजना व कृषि रक्षा रसायनों को क्त्रस्य करने हेतु लागू है।