चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन करते डीआईओएस भाष्कर मिश्र।
- फोटो : jaunpur
जौनपुर। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा संचालित चित्रकला कार्यशाला का समापन मोहम्मद हसन पीजी कालेज में बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया। डीआईओएस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं।
प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। ललित सर्जना की ओर से मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सफलता हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। निखिलेश सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में शशांक सिंह रानू, रविकांत जायसवाल, प्रमोद कुमार, अशोक मिश्र, सुजीत कुमार, नवीन विश्वकर्मा, सुमन सैनी, डा. लक्ष्मी गुप्ता रहे।