जौनपुर। जिले के प्रधान व बीडीसी के रिक्त पदों पर मंगलवार को पर्चा दाखिला किया गया। इस दौरान प्रधान पद के छह पदों के लिए 24 और बीडीसी के चार पदों के लिए सात प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन किया। बरसठी ब्लाक के धनीपुर में प्रधान और मुफ्तीगंज के वार्ड नंबर 40 के बीडीसी पद पर सिर्फ एक लोगों ने नामांकन किया। ऐसे में यहां निर्विरोध चुनाव होना तय है।
ग्राम प्रधान व बीडीसी के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए मंगलवार को उनके संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मंगलवार को नामांकन हुआ। जो 10 बजे से चार बजे तक चला। मुफ्तीगंज ब्लाक के अहन गांव वार्ड संख्या 40 महिला सीट से अन्जनी देवी पत्नी सतेन्द्र चौहान ने ,डोभी ब्लाक के वार्ड संख्खा 82 बीडीसी पद पर पुनीता सिंह पत्नी संजय व संघ्या सिंह पत्नी विनय सिंह ने नामांकन किया। जबकि चिटको ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर माधुरी पत्नी वीरेन्द्र राजभर,नीना देवी पत्नी महेंद्र व अर्जुन सिंह पुत्र नागेंद्र ने पर्चा दाखिल किया। मडियाहूं ब्लाक के ग्राम सभा मलंशिल में सात लोगो ने प्रधान पद के लिये पर्चा भरा। जिसमें हीरावती पत्नी जयशंकर,ननकू राम पुत्र तुलसीराम,राहुल कुमार पुत्र शनीराम,सुनीता देवी पत्नी शनी राम,प्रीति पत्नी गामा,गामा पुत्र सुखराज,बृजेश कुमार पुत्र चौथीराम और गौरा ग्राम सभा के लिए पांच लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। जिसमें सुनील कुमार पुत्र शिवधारी,हीरावती पत्नी अनिल,सिन्दू देवी पत्नी बृजभान,बृजभान पुत्र मेवा लाल व सोनकली पत्नी ठाकुर प्रसाद हैं।
जबकि रानीपुर के वार्ड संख्या 55 से बीडीसी पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। जिसमें उषा देवी पत्नी संजय व प्रेमलता पत्नी सियाराम है। बरसठी ब्लाक के बनकट कांटी गांव के वार्ड नम्बर 39 से बीडीसी पद के लिये अर्चना यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव और शिवकुमारी पत्नी तुलसीराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि धनीपुर गांव में ग्राम प्रधान के लिये अकेले आभा सिंह ने नामांकन पत्र भरा है। सिकरारा ब्लाक में जमालपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए माँ, बेटे और पति- पत्नी कुल चार लोगों ने नामांकन किया है ।
ं