फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी फंसा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मिलकर बीएससी और बीए अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित कराने की मांग की। छात्रों को कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा हो चुकी है इसके बावजूद रिजल्ट घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन

छात्र संघ के महामंत्री रमेश मौर्य के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचा। कुलपति और कुलसचिव को पत्रक देकर रिजल्ट घोषित किए जाने की मांग की। छात्रों ने बताया की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा हो चुकी है। इसके बाद भी रिजल्ट फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय से बताया गया कि रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लेकिन रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध है। छात्र जब कालेज में प्राचार्य से मिले तो बताया गया कि 29 मई को ही प्रायोगिक परीक्षा का नंबर विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। जब कि प्रैक्टिकल का नंबर नहीं आने से कारण रिजल्ट फंसा है। तमाम छात्र ऐसे हैं जिनको बीएड और बीटीसी में काउंसलिंग करानी है। रिजल्ट घोषित नहीं होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल में राजेश पाल, पंकज मौर्य, प्रमोद गौड़, प्रमोद कुमार, गुरु प्रसाद, संदीप कुमार मौर्य, मनोज कुमार, सुशील पाल, सूरज मौर्य, विकास, चंदन, शुभम, बृजेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें