फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पांच सौ मरीजों का हुआ परीक्षण 19-49-40

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के तरांव गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें पांच सौ मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन डा. एके निगम पीता काटकर किया। डोभी के चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार यह शिविर पूरे जिले के हर ब्लाक के एक ही गांव में लगाया जायेगा। जिसमें शिविर के माध्यम से सारी सुविधाएं दी जा रही है। शिविर लगाने का मूल उद्देश्य गरीबों व पीड़ित रोगी जो कि अस्पताल से काफ ी दूर है, पहुंचने में असमर्थ हैं उन्हें निशुल्क जांच, दवा वितरण कर राहत दिया जाए। शिविर 45 गर्भवती महिलाओं के साथ 590 मरीजों की परीक्षण किया गया। इस मौके पर डा. डीके सिंह, डा. सीबी आर्या, डा. सुनील कुमार सरोज, डा. संध्या दूबे, डा. स्वाती चौहान, की देखरेख में जांच किया गया। उधर, घनश्यामपुर: गोपालापुर के ग्राम प्रधान प्राथमिक विद्यालय रामनगर पर स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित हुआ। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कृष्णदेव दुबे ने स्वास्थ्य की जानकारी दी। 287 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 44 लोगों का रक्त परीक्षण, 51 लोगों का नेत्र परीक्षण तथा पांच मरीजों का कफ परीक्षण किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. एससी वर्मा संयोजक रहे। संचालन राकेश कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें