फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नाली के लिए किया रास्ता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षतिग्रस्त सड़क व नाली बनवाने की मांग को लेकर हिंदू वाहिनी के ब्लाक अध्यक्षयादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सिहौली चौराहे पर जौनपुर-केराकत सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सड़क आधे घंटे तक रहा। सूचना पर पहुंची ने समझा बुझाकर आवागमन बहाल कराया। हिंदू वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष केके यादव ने कहा कि एक हफ्ते के अन्दर क्षतिग्रस्त सड़क नहीं बना और नाली नहीं बनी तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्षतिग्रस्त सड़क व नाली बनवाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया था मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर मजबूरन सड़क जाम करना पड़ा। सिहौली चौराहे से केराकत कस्बे में जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसमें बारिश का पानी दूकानों का पानी सड़क पर भरा रहता है। सड़क के किनारे नाली नहीं बनने के कारण पानी टूटी हुई सड़क में इकठ्ठा होकर नाली में तब्दील हो गयी है। जब कि देखा जाय तो उसी सड़क मार्ग पर डाकबंगला है जिसमें जिले के अधिकारी व मंत्री का आवागमन बराबर बना रहता है। मगर किसी अधिकारी की निगाह क्षतिग्रस्त सड़क पर नहीं जाती है। उसी रोड पर एक इण्टर कालेज, तीन प्राथमिक विद्यालय भी है। जहां से छात्र छात्राओं का आवागमन बराबर बना रहता है। इस मौके पर कृष्ण कान्त यादव, सागर, रोहित, गोबिन्द, आनन्द कान्त, सचिन, धर्मेन्दर, सुनील, सत्येन्दर, राहुल, सन्तोष, रमेश, अनिल, हिमांशू, प्रहलाद, राजू सोनकर, अंकित, हरिओम, शिवम्, जितेन्दर, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें